मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 18 -- मुजफ्फरपुर। एसकेएमसीएच में भर्ती एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है। मरीज मुशहरी का रहने वाला है। उसे डेंगू के लक्षण आने के बाद उसकी डेंगू की जांच की गई थी। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। एक और मरीज मिलने से डेंगू मरीजों की संख्या 124 हो गई है। मरीज की जांच माइक्रोबायोलॉजी विभाग में हुई थी। डेंगू मरीज की रिपोर्ट राज्य सरकार को भेज दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...