मुजफ्फरपुर, अप्रैल 2 -- मुजफ्फरपुर, वसं। स्वास्थ्य सचिव लोकेश कुमार सिंह शनिवार को एसकेएमसीएच में एईएस से बचाव के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा करेंगे। अधीक्षक डॉ. महेश प्रसाद ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अभी एईएस का कोई खतरा नहीं है। अभी जो भी सैंपल आ रहे हैं वे जांच में निगेटिव निकल रहे हैं। अधिक से अधिक सैंपलिंग कराने पर जोर है, ताकि थोड़ी भी शंका होने पर समय रहते हुए जरूरी कदम उठाया जा सके।बताया कि स्वास्थ्य सचिव वैसे तो कई बिंदुओं पर समीक्षा करेंगे, लेकिन उनका जोर एईएस पर ज्यादा होगा। वीआरडीएल लैब के साइंटिस्ट डॉ. अमृतेश कुमार ने बताया कि बुधवार को जेई के तीन, चिकनगुनिया के तीन व डेंगू के 14 सैंपल जांच के लिए आए। सभी निगेटिव निकले। एईएस के कोई केस गुरुवार को नहीं आया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.