मुजफ्फरपुर, मई 2 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। एसकेएमसीएच के अधीक्षक डॉ. महेश प्रसाद ने शनिवार को सभी विभागों विभागाध्यों के साथ बैठक की। इसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में तय हुआ कि एसकेएमसीएच में आउटसोर्सिंग पर पारा मेडिकल स्टाफ जैसे लैब टेक्नीशियन, वेंटिलेटर टेक्नीशियन, डाटा ऑपरेटर आदि की बहाली होगी।वहीं बीएमएसआईसीएल और केटीपीएल के कर्मचारियों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं है। इस लिहाज से उनकी रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएजी। इसके अलावा सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य करने का निर्णय गया। सुपर स्पेशियलिटी विभाग में मानव संसाधन और उपकरणों के संबंध में अंतर विश्लेषण किया जाएगा। जबकि, 30 बेड वाले आईसीयू को शुरू करने के लिए आवश्यक मानव संसाधन, उपकरण और लिफ्ट की सुविधा को लेकर सरकार को प्रस्ताव भेजने का निण...