एसकेएमसीएच ग्रिड की 33 केवीए लाइन पंचर, पांच घंटे बिजली गुल
मुजफ्फरपुर, जून 11 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। एसकेएमसीएच बिजली ग्रिड की 33 केवीए लाइन का केबल संगम घाट के पास पंचर हो जाने से अहियापुर, ब्रह्मपुरा, एमआईटी, दादर, बैरिया, बैरिया फील्ड, दामोदरपुर, राहुलनगर, संजय सिनेमा रोड आदि इलाके में पांच घंटे से अधिक बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। एमआईटी पावर सब स्टेशन से जुड़े सभी फीडर प्रभावित होने के कारण 70 हजार से अधिक आबादी प्रभावित रही। सुबह 10 बजे कटी बिजली दोपहर ढाई बजे के बाद बहाल की गई। यह भी पढ़ें- एसकेएमसीएच ग्रिड की 33 केवीए लाइन पंचर, पांच घंटे बिजली गुलबिजली कटौती से परेशानी बिजली कटौती से सबसे ज्यादा परेशानी डेयरी संचालकों और आइसक्रीम दुकानदारों को हो रही है। दादर, दामोदरपुर इलाके में बिजली नहीं होने से तीन डेयरी संचालकों का करीब दो सौ लीटर दूध फट गया। वहीं ब्रह्मपुरा-मेहदी हसन रोड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.