मुजफ्फरपुर, अप्रैल 7 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। एसकेएमसीएच के अधीक्षक डॉ महेश प्रसाद ने रेडियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार से मंगलवार को जवाब तलब किया है। विभागाध्यक्ष पर बिना बताए 15 दिन तक गायब रहने का आरोप था। बिना सूचना के गायब रहने पर अधीक्षक ने नाराजगी जताई।अधीक्षक ने कहा कि अल्ट्रासाउंड में मरीजों को काफी दिन के बाद नंबर मिल रहा है, इसे ठीक किया जाए। इस पर विभागाध्यक्ष ने कहा कि इसे ठीक किया जा रहा है। उनके पास मरीजों तक सूचना पहुंचाने का कोई साधन नहीं है। इसके अलावा अधीक्षक ने डॉक्टरों के भी समय से पहले चले जाने पर नाराजगी जताई। अधीक्षक ने रोडियोलॉजी विभाग के डॉक्टरों का अटेंडेंस रजिस्टर अपने पास रख लिया है। हर दिन डॉक्टरों के आने जाने की निगरानी वह खुद करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...