मुजफ्फरपुर, मई 2 -- मुजफ्फरपुर। श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसकेएमसीएच) के औषधि विभाग को 19 नए जूनियर डॉक्टर मिले हैं। शनिवार को विभागाध्यक्ष की मौजूदगी में सभी ने योदान दिया है। डॉक्टरों की संख्या बढ़ने से मुख्य रूप से मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा। बताया जाता है कि एसकेएमसीएच के औषधि विभाग में प्रतिदिन ओपीडी में मरीजों की लंबी कतार रहती है। अब बड़ी संख्या में डॉक्टरों के योगदान देने से मरीजों को कतार में कम देर तक खड़ा होना होगा। त्वरित व उच्च गुणवत्ता वाला इलाज मिलेगा। यह भी पढ़ें- जिला अस्पताल में अब छह रेजिडेंट डॉक्टर, मिलेगा बेहतर इलाज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...