एसकेएमसीएच : वेतन ले रहे 30 दिन का, ड्यूटी सिर्फ 24 घंटे की
मुजफ्फरपुर, जून 4 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एसकेएमसीएच में डॉक्टर 30 दिन का वेतन ले रहे और ड्यूटी सिर्फ 24 से 30 घंटे ही कर रहे हैं। मेडिकल की आधार आधारित उपस्थिति रिकार्ड (अबास) की मई महीने की रिपोर्ट से यह बात सामने आयी है। कम ड्यूटी करने वालों में कई वरिष्ठ चिकित्सक भी शामिल हैं। वरिष्ठ के अलावा कई जूनियर डॉक्टर भी ड्यूटी में कोताही कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबकि, एक जूनियर डॉक्टर ने पूरे महीने में सिर्फ एक मिनट ही काम किया है। जबकि, मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों को प्रतिदिन 6 घंटे की ड्यूटी करनी है।एसकेएमसीएच सहित सभी मेडिकल कॉलेज में हर दिन डॉक्टरों को आधार आधारित अटेंडेंस लगानी पड़ती है। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य प्रो कुमारी विभा का कहना है कि कम ड्यूटी करने वाले डॉक्टरों के विभागाध्यक्षों से इस बारे में जानकारी ली जाएगी। सभी डॉक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.