मुजफ्फरपुर, जून 21 -- मुजफ्फरपुर। एसकेएमसीएच में रात के समय स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। कई वार्डों में तैनात नर्सों के ड्यूटी से गायब रहने की शिकायत सामने आई है, जिससे मरीजों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। परिजनों का कहना है कि रात में जरूरत पड़ने पर कोई नर्स उपलब्ध नहीं रहती और मरीज भगवान भरोसे पड़े रहते हैं। कई परिजनों ने इस संबंध में कंट्रोल रूम में शिकायत की है। अधीक्षक ने कहा कि सभी नर्स को रात में ड्यूटी करनी है। अगर कोई नहीं है तो इसकी जांच कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...