मुजफ्फरपुर, मार्च 14 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। उत्तर बिहार के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान एसकेएमसीएच में भर्ती होने वाले मरीजों को अस्पताल में मरने वाले मरीज का भी ऑक्सीजन मास्क लगा दिया जा रहा है। इमरजेंसी से आईसीयू तक ऐसी लापरवाही सामने आ रही है। अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों की शिकायत है कि जब मरीज बेड पर जाते हैं तो वहां पहले से लगा मास्क ही उन्हें पहनाया जाता है। आईसीयू में भी मरीज के डिस्चार्ज के बाद मास्क नहीं बदलने की शिकायत परिजनों ने की है। मास्क नहीं बदलने से मरीजों में संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है।डॉक्टरों के मुताबिक अस्पताल के बेड से मरीज के डिस्चार्ज होने के बाद उस मास्क को हटा दिया जाना है, ताकि दूसरे मरीज में किसी तरह का संक्रमण नहीं फैले। एसकेएमसीएच के कैजुएल्टी रजिस्ट्रार डॉ सुनील कुमार का कहना है कि इसकी शिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.