मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 10 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ठंड से एसकेएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों की सांस फूल रही है। वार्ड की दर्जनों खिड़कियों के शीशा टूटे हैं, जिससे सर्द हवाएं सीधे बेड तक आ रही हैं। खिड़कियों की हातल का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रात में वार्ड के अंदर धुंध तक भर जा रहा है। इस पर मरीज अपने घर से लाए कंबल-शॉल से रात काटने को विवश हैं। वार्ड में भर्ती रुन्नीसैदपुर, बेलसंड की सरिता देवी, मदारीपुर के विश्वनाथ ठाकुर के परिजनों ने बताया सांस की बीमारी से पीड़ित मरीज को दो दिन पहले भर्ती कराया। वार्ड की खिड़कियों के टूटे होने से सीधे ठंडी हवा अंदर आ रही है। ऐसे में मरीज की हालत और बिगड़ जाएगी। वहीं, मरीज सुनीता देवी, रमेश राम, फेकना देवी ने बताया इमरजेंसी में कंबल भी नहीं मिला है। कंट्रोल रूम में ड्यूटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.