दुमका, मार्च 11 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय तालझारी के विद्यार्थियों को सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएम श्री) योजना के अंतर्गत कक्षा षष्ठ से अष्टम तक के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के वातावरण से परिचित कराने के लिए एस.के.एम.यू, दुमका ले जाया गया। जहां विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के वातावरण से परिचित कराकर उनके भीतर ज्ञान और अनुसंधान के प्रति रूचि जगाने हेतु प्रेरित किया गया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के अकादमिक ब्लॉक, प्रशासनिक ब्लॉक तथा विभिन्न वैज्ञानिक प्रयोगशालाओं का अवलोकन किया। विश्वविद्यालय के विशाल परिसर, आधुनिक भवनों और शैक्षणिक वातावरण को देखकर विद्यार्थी काफी उत्साहित हुए। उन्हें विद्यालयी शिक्षा के उपरांत ...