दुमका, सितम्बर 28 -- सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में सोमवार से स्नातकोत्तर (पीजी) सेमेस्टर-4, सत्र 2024-26 की परीक्षा शुरू हो गई। परीक्षा 28 से 30 सितंबर तक निर्धारित है। परीक्षा को कदाचारमुक्त एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने विषयों को ग्रुप ए और ग्रुप बी में विभाजित किया है। ग्रुप ए में हिंदी, भूगोल, वनस्पति विज्ञान, रसायन शास्त्र, समाजशास्त्र, वाणिज्य, बंगाली, संस्कृत, फारसी, भूविज्ञान एवं संथाली विषय शामिल हैं। वहीं ग्रुप बी में इतिहास, राजनीति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, अर्थशास्त्र, गणित, मनोविज्ञान, अंग्रेजी, दर्शनशास्त्र, उर्दू एवं भौतिकी को रखा गया है। परीक्षा के पहले दिन ग्रुप ए के विषयों के पेपर-13 की परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा दोनों पालियों में शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। दिघी कैंपस प...