दुमका, सितम्बर 18 -- दुमका, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्, दुमका द्वारा सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में छात्रों की विभिन्न समस्याओं और परीक्षा विभाग की अनियमितताओं को लेकर किया जा रहा अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल आज चौथे दिन भी जारी रहा। परिषद के कार्यकर्ता विश्वविद्यालय गेट के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। वहीं इस पूरे मामले पर सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कुनुल कांडिर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कुलपति ने बताया कि छात्रों की मांग थी कि दूरी को देखते हुए साहिबगंज कॉलेज और वसंत राय कॉलेज में ही परीक्षा सेंटर दिया जाए। विश्वविद्यालय ने इस मांग को मानते हुए दोनों जगह सेंटर देने पर सहमति जताई है और कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए दोनों सेंटर में अपना सीएस भी दिया जा रहा है।परीक्षा नियंत्रक को हटाने की मांग पर कुलपति...