दुमका, सितम्बर 18 -- दुमका, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में छात्रों की विभिन्न समस्याओं और परीक्षा विभाग की अनियमितताओं को लेकर किया जा रहा अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रहा। परिषद के कार्यकर्ता विश्वविद्यालय गेट के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। विश्वविद्यालय गेट पर भूख हड़ताल पर बैठे कार्यकर्ताओं की गुरुवार को चिकित्सा दल ने स्वास्थ्य जांच की। चिकित्सक ने बताया कि लगातार भोजन नहीं लेने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है और स्थिति बिगड़ रही है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का कहना है कि चार दिन से आंदोलन जारी है, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने हाल-चाल जानने की भी पहल नहीं की। यह भी पढ़ें- एसकेएमयू में एबीवीपी की भूख हड़ताल जारी परिषद के सूरज पाल ने कहा कि मांग पूरी...