दुमका, अप्रैल 3 -- सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका द्वारा कुल 25 परीक्षाओं के लिए परीक्षा प्रपत्र (फॉर्म) भरने संबंधी अधिसूचना जारी कर दी गई है। सभी विद्यार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.skmu.ac.in के माध्यम से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकतें है और ऑनलाइन परीक्षा प्रपत्र भर सकतें है। जिन परीक्षाओं के लिए प्रपत्र भरे जाने हैं उसमें यूजी सेमेस्टर-4 (सत्र 2023-27) परीक्षा 2025, एम.ए. इन संथाल कल्चर स्टडी, सेमेस्टर-II (2024-26) एवं सेमेस्टर-IV (2022-24), बी.एड सेमेस्टर-IV (2024-26) परीक्षा 2026, एम.एड सेमेस्टर-I (2025-27) परीक्षा 2026, बीपीटी सेमेस्टर-I (2025-29) परीक्षा 2026, बीपीटी सेमेस्टर-II (2024-28) परीक्षा 2025, बीपीटी सेमेस्टर-III (2023-27) परीक्षा 2025, बीपीटी सेमेस्टर-IV (2022-26) परीक्षा 2025, बीपीटी सेमेस्टर-V (...