देवघर, अप्रैल 4 -- एसकेएमयू की कुलपति कुनुल कंदीर वर्तमान में हैदराबाद अस्पताल में इलाजरत हैं। उनकी अचानक तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें पहले रांची के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में बेहतर उपचार के लिए उन्हें हैदराबाद एयर एंबुलेंस से शिफ्ट किया गया। जहां वर्तमान में उनका इलाज चल रहा है। राहत कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन के निदेशक डॉक्टर इमरान अंसारी ने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के विशेष निर्देश पर हैदराबाद में कुलपति से मुलाकात कर उनका कुशल क्षेम पूछा और शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दी। डॉ.इमरान अंसारी ने कहा कि कुलपति का मार्गदर्शन विश्वविद्यालय और संबंधित महाविद्यालयों के लिए हमेशा प्रेरणादायी रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.