एसकेएमयू : डॉ. बिजय कुमार को मिला वाणिज्य संकाय के डीन का अतिरिक्त प्रभार
दुमका, अगस्त 7 -- दुमका, प्रतिनिधि। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में वाणिज्य संकाय के डीन पद का अतिरिक्त प्रभार डॉ. बिजय कुमार को सौंप दिया गया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा अधिसूचना गुरुवार को जारी की गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कुलपति ने डॉ. बिजय कुमार, जो वर्तमान में सामाजिक विज्ञान संकाय के डीन हैं, को वाणिज्य संकाय के डीन का अतिरिक्त प्रभार तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक सौंपा है। यह आदेश अधिसूचना जारी होने की तिथि से प्रभावी होगा। उल्लेखनीय है कि वाणिज्य संकाय के प्रभारी डीन डॉ. टी.पी. सिंह सेवानिवृत्त हो गए है उनके सेवानिवृत्त होने के बाद से यह पद रिक्त था
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.