दुमका, मार्च 1 -- दुमका। सिदो कान्हु मुर्मु विश्वविद्यालय दुमका सहित झारखंड राज्य के अन्य विश्वविद्यालयों में नई शिक्षा नीति के तहत स्नातक (यूजी) की पढ़ाई संचालित की जा रही है। नई शिक्षा नीति के प्रावधानों के अनुसार यूजी पाठ्यक्रम को पूर्ण करने के लिए विद्यार्थियों को 4 क्रेडिट का इंटर्नशिप अथवा प्रोजेक्ट कार्य करना अनिवार्य है। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कुछ माह पूर्व विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर सभी संबद्ध एवं अंगीभूत महाविद्यालयों को प्रेषित किया जा चुका है। उक्त दिशा-निर्देशों के आलोक में सभी महाविद्यालयों में प्रोजेक्ट वर्क/इंटर्नशिप की प्रक्रिया संचालित की जा रही है। ज्ञातव्य है कि यूजी सत्र 2022-26 के विद्यार्थियों के लिए सेमेस्टर-5 में प्रोजेक्ट कार्य अथवा इंटर्नशिप पूर्ण करना सुनिश्चित किया गया है। इसके लिए संबंधित...