एसकेएमयू: एमबीए-एमसीए का रिजल्ट जारी
दुमका, सितम्बर 1 -- दुमका, प्रतिनिधि।सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय द्वारा एमबीए/एमसीए सेमेस्टर-1 परीक्षा 2025, सत्र 2025-27 तथा एमबीए/एमसीए सेमेस्टर-3 परीक्षा 2025, सत्र 2024-26 का परीक्षाफल घोषित कर दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी परिणाम के अनुसार एमबीए सेमेस्टर-1 में 85.71 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि एमसीए सेमेस्टर-1 और एमबीए/एमसीए सेमेस्टर-3 का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। सभी परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। परीक्षा विभाग ने बताया कि छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.