मुंगेर, मार्च 10 -- मुंगेर, एक संवाददाता। बरबीघा स्थित श्रीकृष्ण रामरुचि (एसकेआर) कॉलेज में स्क्रैप घोटाले की आशंका का मामला सामने आया है। कॉलेज परिसर में स्थित पुराने क्रैकिंग प्लांट के दो कुओं से लगभग 2000 किलोग्राम भारी-भरकम लोहे के ढक्कन गायब पाए गए हैं। हालांकि, यह कब गायब हुआ यह कहा नहीं जा सकता है, क्योंकि इन कुओं के आसपास लंबे समय से जंगल झाड़ उगे हुए थे। ऐसे में, इस घटना ने पूर्व कॉलेज प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।प्रयोगशालाओं के लिए बनाया गया था क्रैकिंग प्लांट:सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रसायन शास्त्र विभाग के पीछे पुराने समय में प्रयोगशालाओं में गैस आपूर्ति के लिए क्रैकिंग प्लांट की व्यवस्था की गई थी। इस व्यवस्था के तहत गैस संग्रहण के लिए दो बड़े कुएं बनाए गए थे, जिनके ऊपर भारी लोहे के ढक्कन लगाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.