उरई, फरवरी 5 -- उरई। एसओ अरुण कुमार राय की हत्या मामले में जेल में बंद चल रही आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा की गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ऑनलाइन पेशी हुई जिसमें उसकी अगली तारीख 18 फरवरी दी गई है जिसमें उसकी फिर से पेशी होगी। 5 दिसंबर की रात कुठौंद थाना प्रभारी अरुण कुमार राय की सर्विस पिस्टल से गोली लगने से मौत हो गई थी और पिस्टल उनके सीने पर ही रखी हुई मिली थी। घटना के बाद उनके आवास से कोंच कोतवाली में तैनात महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा निवासी ग्राम दांदूपुर थाना फलावदी जिला मेरठ चिल्लाते हुए बाहर निकली थी और मौके से भाग गई थी। उसके भागने की पूरी फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गई थी। इसी बीच जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची थाना प्रभारी की पत्नी माया देवी निवासी ग्राम रजनौली थाना घनघटा जिला संत कबीर नगर ने मीनाक्षी पर हत्या का ...