बलिया, मार्च 29 -- बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने रविवार को एसओ मनियर कौशल कुमार पाठक को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी ने उनकी जगह पर बातौर वाचक तैनात एसआई अजय कुमार त्रिपाठी को मनियर का थानेदार नियुक्त किया है। बताया जाता है कि कुछ दिनों पहले एक शराब की दुकान को बंद कराकर सेल्समैन को रात पर थाने में बैठाने समेत अन्य कई शिकायतें पुलिस अफसरों तक पहुंची थी। कुछ दिनों पहले आबकारी विभाग की ओर से आवंटित भांग की दुकान से गांजा बेचे जाने का मामला सामने आया था। गांजा बेंच रहे व्यक्ति ने हर माह 10 हजार रुपये पुलिस को देने की बात कहीं थी। इस तरह की आ रही शिकायतों पर ही पुलिस कप्तान की ओर से यह कार्रवाई किये जाने की चर्चा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.