बरेली, मार्च 20 -- बरेली। शहर के शाहदाना की दुकान प्रकरण में कोर्ट के आदेश का अनुपालन ना करने पर लघुवाद न्यायाधीश डॉ.सूर्यकांतधर दुबे की कोर्ट ने थानाध्यक्ष बारादरी के खिलाफ जांच के आदेश एसपी को दिये हैं। कोर्ट ने 28 मार्च 2026 तक जांच कर आख्या देने के आदेश एसपी को दिये हैं। बता दें दर्शन सचदेवा की शाहदाना कॉलोनी स्थित दुकान पर परवानानगर निवासी किरायेदार जावेद हसन खां ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। दर्शन सचदेवा ने किरायेदार को बेदखल करने को कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने आठ दिसंबर 2025 को किरायेदार को बेदखल करने के आदेश जारी किये। लेकिन थानाध्यक्ष बारादरी ने कोर्ट के आदेश का अनुपालन नहीं किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.