देवरिया, दिसम्बर 25 -- बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के जयनगर निवासी युवक रतन सोनकर की स्कूल बस से हुई मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पुलिस द्वारा कार्रवाई न किये जाने से नाराज लोगों ने बुधवार को नगर में प्रदर्शन कर दुकानें बंद करा दी। इसके बाद थानाध्यक्ष के निलंबन और स्कूल संचालक के गिरफ्तारी की मांग करते हुए मुख्य चौक पर धरना दिया। उपजिलाधिकारी विपिन कुमार द्विवेदी और क्षेत्राधिकारी राजेश चतुर्वेदी के दो दिन में कार्रवाई के आश्वासन पर करीब तीन घण्टे बाद धरना स्थगित हुआ। सुबह करीब साढ़े दस बजे मृत युवक रतन सोनकर की मौत के बाद पुलिस और स्कूल संचालक के रवैये को लेकर नगर का तापमान गरम है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई के बजाय स्कूल संचालक के प्रभाव में आर्थिक मदद के समझौते का दांव पुलिस के गले की फांस बन गया है। मृतक के परिजन न्याय के लिए ...