हाथरस, फरवरी 10 -- हाथरस,कार्यालय संवाददाता। एसओ सादाबाद की मुश्किले बढ़ गई हैं। कोर्ट में गवाही देने के लिए हाजिर न होने पर अदालत ने एसओ के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करते हुए एक हजार रुपये का अर्थदण्ड लगाया है। एसपी को आदेश दिये हैं कि वह 18 फरवरी को एसओ को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करें। अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या तीन में एक मुकदमे की सुनवाई चल रही है। कोर्ट में आठ गवाहों को परीक्षित कराया जा चुका है ,लेकिन वर्तमान में तैनात एसओ सादाबाद योगेश कुमार साक्ष्य के लिए नहीं आ रहे हैं। एडीजे कोर्ट संख्या तृतीय ने अपने आदेश में लिखा है कि योगेश कुमार के पहले ही जमानती वारंट न्यायालय द्वारा विगत तिथि पर निर्गत किये गये हैं। विगत दो तिथियों पर भी पूरी जानकारी होने के उपरांत भी गवाह न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ। इस संबंध में थाना पेरोकार थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.