एसओपी जारी होने के बाद भी नहीं मिल रहा समय पर वेतन
दरभंगा, जून 4 -- दरभंगा। नगर प्राथमिक शिक्षक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष संजीव कुमार ठाकुर ने तीन माह से वेतन भुगतान नहीं होने पर रोष व्यक्त करते हुए अविलंब वेतन भुगतान की मांग की है। कहा कि शिक्षा विभाग ने दिसंबर माह में ही एसओपी जारी किया था, बावजूद मार्च से मई तक का वेतन नियोजित तथा कुछ नियमित शिक्षकों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डीपीओ स्थापना के निर्देशन में वर्षों से शिक्षकों के वेतन भुगतान की अनदेखी की जा रही है। कभी भी समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा है। विशेष रूप से पर्व-त्योहार के समय वेतन भुगतान नहीं होना दुखद है। यह भी पढ़ें- एसओपी जारी होने के बाद भी नहीं मिल रहा समय पर वेतन नियमित भुगतान नहीं होने से शिक्षक आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। कहा कि इस संदर्भ में प्राथमिक शिक्षा निदेशक एवं शिक्षा मंत्री को भी कई बार मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.