रुद्रपुर, मार्च 18 -- किच्छा, संवाददाता। एसओटीएफ व पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 122.25 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। बुधवार को एसओटीएफ और स्थानीय पुलिस टीम लालपुर में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान टीम ने गुरुद्वारे वाली गली में एक संदिग्ध व्यक्ति को रोक लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 122.25 ग्राम स्मैक बरामद हुई। टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना नाम संतोक सिंह पुत्र संता सिंह निवासी गुरुद्वारे वाली गली लालपुर किच्छा बताया। लालपुर पुलिस चौकी इंचार्ज बसंत प्रसाद ने बताया कि आरोपी झनकट खटीमा से स्मैक खरीद कर लालपुर व आसपास के क्षेत्रों में फुटकर नशे के आदी के लोगों को बेचकर मुनाफा कमाता था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस ...