बरेली, अप्रैल 1 -- थाना क्षेत्र में सोमवार को एक गांव के दिव्यांग ई रिक्शा चालक का शव गेहूं के खेत में मिला था। उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी और शरीर पर भी चोटों के निशान पाए गए। इस घटना का खुलासा करने के लिए एसओजी सहित तीन टीमें जुटी हुई हैं। कई महत्वपूर्ण सुराग मिलने का दावा किया गया है। सोमवार सुबह सेंधी व ख्योराजपुर गांव के बीच लिंक रोड के पास ग्राम सेंधा निवासी सोमपाल यादव के गेहूं के खेत में अज्ञात दिव्यांग युवक का खून से लथपथ शव राहगीरों ने पड़ा देखा। सीओ आंवला नितिन कुमार, फॉरेंसिक टीम, एसओजी टीम, एसओ भमोरा भी मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। मृतक की पहचान आंवला थाना क्षेत्र के आसपुर गांव निवासी चंद्र प्रकाश कश्यप पुत्र वीरपाल के रूप में की गई। रविवार रात करीब दस बजे चंद्रप्रकाश ने फोन कर पिता को बताया कि वह बदायूं जिले के विजय नगला के लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.