एसओजी बनकर पहुंचे बदमाश, 18 लाख की फिरौती वसूली
रुडकी, मई 10 -- युवक के अपहरण और 18 लाख रुपये की फिरौती वसूली के मामले में पुलिस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। जांच में सामने आया है कि बदमाश पूरी तरह एसओजी टीम के गेटअप में पहुंचे थे। उनके पहनावे, बातचीत और व्यवहार से युवक उन्हें असली पुलिसकर्मी समझ बैठा। आरोप है कि बदमाशों ने इतना दबाव और डर बनाया कि पीड़ित उनकी पहचान तक नहीं कर पाया। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के न्यू आदर्शनगर निवासी जितेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ लोग कार से उसके घर पहुंचे थे। उन्होंने खुद को एसओजी का सदस्य बताते हुए पूछताछ के बहाने उसे अपने साथ बैठा लिया। रास्ते भर उससे सख्ती से पूछताछ की गई और धमकाया गया। आरोप है कि बाद में बदमाश उसे मुजफ्फरनगर के जंगल क्षेत्र में ले गए, जहां उससे लाखों रुपये वसूले गए। पुलिस अब मामले की कई एंगल से जांच कर रही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.