सहारनपुर, मई 1 -- देवबंद, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव रणखंडी निवासी एक युवक को एसओजी द्वारा चार दिनों से हिरासत में लिए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंच धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणो का आरोप है कि बिना कारण ही युवक को कस्टडी में रखा हुआ जोकि कानून गलत है। हालांकि पुलिस ने गुरुवार को युवक को अवैध रुप से पिस्टल और तमंचा रखने के आरोप में चालान कर जेल भेज दिया। पूर्व ब्लाक प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह और क्षेत्रीय करणी सेना के प्रदेश प्रभारी ठाकुर सुरेंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में गांव रणखंडी के ग्रामीणो ने कोतवाली पहुंचे और पुलिस अधिकारियों के सामने युवक को गलत तरीके से हिरासत में रखने का आरोप लगाया। ठा. अनिल सिंह और ठा. सुरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि एसओजी ने युवक को किस जुर्म में हिरासत में लिया है, चार दिन गुजर जाने के बाद भी यह ज...