भदोही, फरवरी 22 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद।नगर में चोरी का आभूषण खरीदने वाले कारोबारियों पर पुलिस की पैनी नजर है। शनिवार को दो कारोबारियों को एसओजी ने उठाया। जिसके बाद अफरा-तफरी का आलम रहा है। हालांकि पुलिस इस बारे में कुछ भी बताने से कतरा रही थी। बता दें कि इन दिनों थाना क्षेत्र के साथ ही जिले के बाजारों में चोरियों की बाढ़ सी आई है। आए दिन हो रही चोरियों का खुलासा करने में पुलिस पूरी तरह से फेल नजर आ रही है। इसके कारण आम जन मानस में आक्रोश एवं भय का आलम है। शुक्रवार की शाम को जिले में डीआईजी थे। उन्होंने मातहतों के साथ बैठक किया। अपराधिक घटनाओं, हत्याओं तथा चोरियों की बाढ़ पर गहरी चिंता जाहिर किया। साथ ही उसके खुलासे का निर्देश दिया था। उनके जाने के बाद जिला पुलिस प्रशासन हरकत में आया है। नगर में एसओजी के जवान पहुंचे और आभूषण कारोबार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.