रुद्रपुर, दिसम्बर 12 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ के एक मामले में पुलिस की जल्दबाज़ी भारी पड़ गई। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की सही पहचान किए बिना पुलिस और एसओजी ने एक अधिवक्ता को कोर्ट से लौटते समय हिरासत में ले लिया। तस्दीक के दौरान युवती ने अधिवक्ता को आरोपी मानने से इनकार कर दिया, जबकि वास्तविक आरोपी बाद में गिरफ्तार हुआ। इस घटना ने शुक्रवार को अधिवक्ताओं में आक्रोश पैदा कर दिया। घटना के विरोध में न्यायालय परिसर में कई घंटे तक विरोध-प्रदर्शन के बाद अधिवक्ताओं ने नैनीताल हाईवे जाम कर दिया। एसएसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। बाद में सीओ ने किसी तरह बातचीत कर अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया कि पूरे मामले की जांच की जाएगी और यदि पुलिसकर्मी दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। आश्वासन के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.