मेरठ, जनवरी 29 -- एसओजी टीम पर हमला करने वाले आरोपी स्मैक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी तस्कर दिलशाद के पास से 49 ग्राम स्मैक बरामद की। आरोपी ब्रहमपुरी थाने से स्मैक के मुकदमे फरार चल रहा था। तलाश में एसओजी टीम लगी हुई थी। बीते 9 दिसंबर को घंटाघर के पास एसओजी टीम से हाथापाई हुई थी। इस दौरान एसओजी टीम ने उसके भतीजे और दो साथियों को गाड़ी समेत पकड़ा था, लेकिन पूछताछ के बाद तीनों को पुलिस टीम ने छोड़ दिया था। ब्रहमपुरी थाना प्रभारी राजेश कुमार कम्बोज ने बताया मुकदमे में वांछित चल रहे तस्कर लिसाड़ीगेट मदीना कॉलोनी निवासी दिलशाद को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर छह मुकदमे पहले ही दर्ज है। 25 नवंबर को ब्रहमपुरी पुलिस ने रशीद नगर निवासी अस्सू उर्फ आशू को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उनसे दिलशाद का नाम बताया था। आरोपी दिलशाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.