बरेली, मई 11 -- बरसेर। एक व्यक्ति ने खुद को एसओजी की टीम का सदस्य बताकर ग्रामीण से एक लाख 45 हजार रुपए ठग लिये। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।गांव जंगबाजपुर के सत्यपाल सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया, बताया कि वह एसओजी की टीम का सदस्य है, कहा कि उसकी जो बेटी चली गई थी, वह होटल से बरामद कर ली गई है। इसके लिए वह अभी उनके स्केनर पर रुपए भेज दे। आरोप है कि ग्रामीण को झांसे में ले कई बार में 1.45 लाख रुपए डलवा लिए। यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर दोस्ती, तांत्रिक बन डराया, पुलिस बन धमकाया; MP में लड़की से 1.30 करोड़ की ठगी ग्रामीण ने शिकायत 1930 पर की तो 110613 रुपए होल्ड करा दिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.