बरेली, मार्च 12 -- एसओजी टीम और बिथरीचैनपुर पुलिस पर हमला करने के मामले में जिला जज प्रदीप कुमार सिंह की कोर्ट ने आरोपी कमल पटेल उर्फ रामवीर सिंह और संजीव की जमानत अर्जियों को ख़ारिज कर दिया। डीजीसी क्राइम रीतराम राजपूत ने बताया कि 22 जनवरी 2026 को बिथरीचैनपुर पुलिस और एसओजी टीम ने चोरी की बैटरी लदी पिकअप को पकड़ा था। तभी एक कार पर सवार पांच लोगों और उनके बुलाए कुछ लोगों ने एसओजी टीम पर हमला कर दिया। हेड कास्टेबिल कमल सिंह, ज्ञानेंद्र, और कास्टेबिल मधुर गंभीररूप से घायल हो गये थे। इस प्रकरण में म्यूड़ी खुर्द निवासी कमल पटेल उर्फ़ रामवीर सिंह और फरीदापुर इनायत खां निवासी संजीव जेल गये थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.