चाईबासा, मार्च 10 -- चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त चंदन कुमार ने एसओएस केंद्र तथा विशेष दत्तक केंद्र के सफल एवं सुगम संचालन के लिए विशेष पहल करते हुए सभी प्राथमिक कार्यवाही यथाशीघ्र सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। जिससे जिला में जोखिम तबके में रहने वाले अधिकाधिक बच्चों को बेहतर पालन-पोषण से जोड़ने एवं उनके सर्वांगीण विकास के लिए ग्रुप फोस्टर केयर मॉडल विकसित करने का कार्य हो सके। उपायुक्त मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभागार में जिला बाल संरक्षण कार्यालय इव संबंद्ध विभागों के सामंजस्य पर संचालित एकीकृत बाल संरक्षण योजना ,बाल कल्याण ,बाल सुधार गृह,बाल तस्करी ,बाल मजदूरी आदि के तहत संचालित कार्यक्रमों में प्रगति की समीक्षा कर रहे थे । बैठक में बताया गया कि जिला में पालन पोषण देखभाल योजना के अंतर्गत जोखिम तबके के बच्चों का सर्वांगीण व...