नई दिल्ली, मई 4 -- दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग(एसओएल) के छात्रों ने सोमवार को कक्षाओं के संचालन न होने, पाठ्यक्रम अधूरा होने को लेकर डीयू कुलपति कार्यालय में ज्ञापन दिया। छात्रों ने क्रांतिकारी युवा संगठन के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन भी किया। छात्रों की मांग है कि जब पाठ्यक्रम अभी पूरा नहीं पढ़ाया गया है तो अगले माह परीक्षा क्यों आयोजित की जा रही है। हालांकि एसओएल प्रशासन ने इस आरोप को सिरे से नकार दिया है।

छात्रों की मांग संगठन द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि एसओएल के बीए प्रोग्राम और बीए-बीकॉम ऑनर्स जैसे कई पाठ्यक्रमों की कक्षाएं या तो हो चुकी हैं, या फिर अगले सप्ताह ही समाप्त होने वाली हैं। चूंकि इस सेमेस्टर में भी सिर्फ 10-15 कक्षाएं ही छात्रों को दी जा रही थीं, इसलिए इतनी कम कक्षाओं में छात्रों का सिलेबस पूरा नह...