नई दिल्ली, नवम्बर 19 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) के छात्रों ने कक्षाओं की कमी, अधूरे पाठ्यक्रम और स्टडी मटेरियल न मिलने की मांग की। छात्रों ने छात्र संगठन क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईएस) के साथ मिलकर डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर और एसओएल प्रशासन को सामूहिक ज्ञापन सौंपा। छात्रों का कहना है कि अगले महीने से परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं, लेकिन पाठ्यक्रम पूरा नहीं कराया गया है और कक्षाएं अचानक समाप्त कर दी गईं। छात्रों ने बताया कि कई कोर्सों में व्यक्तिगत संपर्क कार्यक्रम (पीसीपी) कक्षाओं की संख्या घटाकर सिर्फ 8-10 कर दी गई है, जबकि पहले भी 15 कक्षाएं पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए अपर्याप्त थीं। इतनी कम कक्षाओं के कारण पाठ्यक्रम समझ पाना मुश्किल हो रहा है, जिससे परीक्षा की तैयारी प्रभावित हो रही...