एसओएफ ओलंपियाड में बोकारो के छात्रों ने लहराया परचम
बोकारो, जून 5 -- बोकारो के छात्र-छात्राओं ने साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (एसओएफ) की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ाया है। संत जेवियर्स स्कूल के कक्षा तीन के छात्र शिवाय सिन्हा ने एसओएफ ओलंपियाड में इंटरनेशनल रैंक-2 हासिल की। वहीं, होली क्रॉस स्कूल के कक्षा एक के छात्र सुप्रियो दत्ता ने इंटरनेशनल मैथ्स ओलंपियाड में इंटरनेशनल रैंक-3 प्राप्त की। साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन के संस्थापक एवं निदेशक महाबीर सिंह ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विभिन्न ओलंपियाड परीक्षाओं में छात्रों का शानदार प्रदर्शन उनकी कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- रांची के छात्रों का एसओएफ इंटरनेशनल ओलंपियाड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.