बोकारो, जुलाई 9 -- बोकारो,प्रतिनिधि। डीपीएस बोकारो के विद्यार्थियों ने साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (एसओएफ) द्वारा आयोजित विभिन्न द्वितीय स्तरीय ओलंपियाड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। कुल 16 विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की, जिनमें से आठ विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी प्रतियोगिताओं में जोनल रैंक-1 प्राप्त की।

प्रतियोगिता में रैंक इंटरनेशनल इंग्लिश ओलंपियाड (आईईओ) में आराध्या मिश्रा ने जोनल रैंक-1, आदित्य राज ने जोनल रैंक-3 तथा अविरल तन्मय ने जोनल रैंक-4 प्राप्त की। नेशनल साइंस ओलंपियाड (एनएसओ) में ईशान गौरव और जय सात्विक मेदिरेड्डी ने जोनल रैंक-1 हासिल की, जबकि आदित्य मिश्रा और आयुषी सिंह को जोनल रैंक-2 तथा आदित्य राज और श्रीसंत कुमार को जोनल रैंक-3 मिला।

अन्य प्रतियोगिताएं इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपिया...