बगहा, अप्रैल 12 -- बेतिया। एसओएफ ओलंपियाड द्वारा आयोजित राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की शैक्षणिक प्रतियोगिता में लाल बाजार निवासी पंकज चौधरी के पुत्र अर्णव कुमार ने आल इंडिया स्तर पर 21वीं रैंक हासिल किया है। अर्णव कुमार संत जेवियर हायर सेकेंडरी स्कूल के चौथी कक्षा के छात्र हैं। उन्होंने गणित, विज्ञान, अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान जैसे विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया है। अर्णव की इस सफलता से परिवार के साथ-साथ विद्यालय और स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...