देवघर, जून 23 -- गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला देवघर के विद्यार्थियेां ने एसओएफ इंटरनेशनल इंग्लिश ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन किया है। प्रार्थना सभा के बाद विद्यालय के विद्यार्थियों को एसओएफ इंटरनेशनल इंग्लिश ओलंपियाड 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। विद्यालय के कुल 33 विद्यार्थियों ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

छात्रों की उत्कृष्टता चौथी कक्षा की प्रतिभाशाली छात्रा अभिनंदिनी अन्या ने स्वर्ण पदक अर्जित कर जोनल स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा मजीद ने सभी विजयी विद्यार्थियों को सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि अनुशासन और कठोर परिश्रम ही छात्र-छात्राओं को उन्नति के श...