कानपुर, जून 2 -- कानपुर। प्रथम गीता देवी स्मारक अंडर-19 टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को एसए टाइटंस ने कानपुर वारियर्स को आठ विकेट से पराजित किया। कल्याणपुर ​​स्थित मंटोरा मैदान पर खेले गए मैच में कानपुर वारियर्स ने 20 ओवर में छह विकेट पर 128 रन बनाए। टीम की ओर से सिद्धार्थ सेठ ने 61 रन, युवराज गुप्ता ने 27 रन व ​शिवांश ने 26 रन बनाए। गेंदबाजी में अभय ने दो विकेट लिया। जवाब में एसए टाइटंस ने 14.3 ओवर में दो विकेट पर 129 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से अभय यादव ने 79 रन व दिव्यांश साहू ने 19 रन बनाए। यह भी पढ़ें- विजय की पारी से गुरु गोविंद एकेडमी ने 118 रन से जीता गेंदबाजी में विकास सिंह व तरुणदीप सिंह ने एक-एक विकेट लिया। अभय यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...