एसए टाइटंस को हरा कैफे एकादश बना चैम्पियन
कानपुर, जून 22 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता प्रथम गीता देवी स्मारक टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सोमवार को खेला गया। इसमें कैफे एकादश ने एसए टाइंटस को 40 रन से हराकर खिताब जीता।गीता देवी मंटोरा मैदान में खेले गए फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कैफे एकादश ने 19 ओवर में 173 रन बनाए। टीम की ओर से प्रिंस यादव ने 61 रन की शानदार पारी खेली। गेंदबाजी में दिव्यांशु और आदित्य ने तीन-तीन खिलाड़ी को आउट किया। जवाब में खेलने उतरी एसए टाइटंस की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 133 रन ही बना सकी। टीम की ओर से अभय ने 45 रन बनाए। मैच में पांच विकेट लेने वाले अनिकेत यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। वहीं, प्रतियोगिता में अभय यादव को मैन ऑफ द टूर्नामेंट, पृथ्वीराज चौहान को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और संजय मेहरोत्रा को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.