जमशेदपुर, मई 8 -- पटमदा: एसएस 2 उच्च विद्यालय, पटमदा में शुक्रवार को कक्षा 10 के विद्यार्थियों के लिए एनीमिया एवं सिकल सेल रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर की ओर से सरबस्री भट्टाचार्य, डॉ. गौरव कुमार रॉय एवं शुभेंदु बनर्जी ने किया। यह शिविर सामुदायिक चिकित्सा विभाग के अंतर्गत डॉ. जरीना बेगम के मार्गदर्शन में चल रहे डॉक्टोरल शोध कार्य का हिस्सा था। यह भी पढ़ें- थैलेसीमिया दिवस पर जागरूकता कार्यशालाकार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में एनीमिया, सिकल सेल रोग एवं सिकल सेल ट्रेट की प्रारंभिक पहचान करना तथा इन जनस्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। विशेषज्ञों ने बताया कि किशोरावस्था में शरीर की बढ़ती पोषण संबंधी आवश्यकताओं के कारण एनीमिया का ...