शाहजहांपुर, अगस्त 11 -- शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय को भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर से ऑल इंडिया सर्वे ऑन हायर एजुकेशन (एआईएसएचई) कोड मिल गया है। इससे विश्वविद्यालय की उच्च शिक्षा क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर औपचारिक पहचान मजबूत होगी। साथ ही विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्थाएं राष्ट्रीय उच्च शिक्षा प्रणाली से जुड़ सकेंगी। एआईएसएचई कोड मिलने के बाद विश्वविद्यालय से संबंधित उच्च शिक्षा के आंकड़े और सूचनाएं राष्ट्रीय स्तर पर दर्ज एवं संकलित की जा सकेंगी। इससे सरकारी योजनाओं, छात्रवृत्ति और विद्यार्थियों से जुड़ी कल्याणकारी योजनाओं की प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बढ़ने की उम्मीद है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार विद्यार्थियों के शैक्षणिक विवरण और संस्थान से संबंधित सूचनाओं के सत्यापन की प्रक्रिया भी मजबूत...