एसएस विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों को मिले संकायाध्यक्ष
शाहजहांपुर, मई 23 -- शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में प्रशासनिक और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को गति देने के लिए कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने सक्रिय पहल की है। विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों को प्रभावी बनाने और सुचारु संचालन के उद्देश्य से विभिन्न संकायों के लिए अंतरिम संकायाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इसके लिए कुलसचिव वीरेंद्र कुमार मौर्य ने आदेश जारी किया है। विश्वविद्यालय अधिनियम 1973 की धारा 27(4) के तहत कृषि, कला, वाणिज्य, विधि, विज्ञान, शिक्षा और व्यवसाय प्रबंधन संकायों के लिए अंतरिम संकायाध्यक्ष नामित किए गए हैं। इस निर्णय को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक संरचना को मजबूत करने और प्रशासनिक कार्यों को व्यवस्थित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यह भी पढ़ें- छात्र हित से जुड़े कार्यों के नोडल अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.