रामगढ़, अगस्त 30 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि।राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के तहत खेलेगा भारत जीतेगा भारत के तहत एसएस हाई स्कूल पतरातू के प्रांगण में शनिवार को विभिन्न तरह के खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। खेल की शुरुआत से पूर्व मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। साथ ही उनके जीवनी एवं उनके उपलब्धियों के बारे में बताई गई। बताया गया कि वे कैसे हॉकी के जादूगर बने। शिक्षकों ने स्वस्थ एवं खेल, खेल एवं अनुशासन के विषय पर बच्चों को बताया। बताया गया कि प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, कबड्डी, म्यूजिकल चेयर, साईकिल रेस आदि खेले गए। प्रतियोगिता प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को स्कूल की ओर से कॉपी और पेन आदि पुरस्कार देकर उत्सवर्धन किया गया। यह भी पढ़ें- खेल दिवस पर एसएसवीएम पतरातू थर्मल में कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिता...