जमशेदपुर, मार्च 26 -- पटमदा : एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय, पटमदा में राज्य परियोजना निदेशक के निर्देशानुसार गुरुवार को शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का सफल एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अभिभावकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।कार्यक्रम की शुरुआत बाल संसद एवं विद्यालय के शिक्षकों द्वारा मुख्य द्वार पर अभिभावकों का पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत के साथ हुई। इसके पश्चात विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए अभिभावक-शिक्षक संवाद के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यालय के बीच सतत एवं प्रभावी संवाद अत्यंत आवश्यक है।संगोष्ठी के दौरान विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था, उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग तथा विद्यार्थियों की शैक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.