जमशेदपुर, अप्रैल 22 -- पटमदा। एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय पटमदा में मंगलवार को रुआर कार्यक्रम के तहत स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न क्लबों के सहयोग से विद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया गया और कक्षाओं में कूड़ेदान की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। विद्यार्थियों को कचरा प्रबंधन और अलग-अलग डस्टबिन के उपयोग की जानकारी दी गई। साथ ही किचन गार्डन को सुदृढ़ करने की दिशा में भी पहल की गई। प्राचार्य ने स्वच्छता को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए छात्रों को नियमित रूप से इसे अपनाने की प्रेरणा दी। विद्यालय प्रबंधन ने ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रखने की बात कही। यह भी पढ़ें- विद्यालय में स्वच्छता व जागरूकता अभियान सफलतापूर्वक संपन्न यह भी पढ़ें- स्वच्छता पर हुई पोस्टर एवं निबन्ध प्रतियोगिता यह भी पढ़ें- रामनगर महाविद्यालय में ग्रीन आ...